Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. जान-जहान
  4. Bone Cancer Stages

इन 5 चरणों में होता है हड्डी का कैंसर, जरूर जानें

हड्डी
बोन कैंसर यानि हड्ड‍ियों का कैंसर। कैंसर हर स्थ‍िति में खतरनाक बीमारी है, और बात अगर बोन कैंसर की हो, तो यह बेहद खतरनाक हो सकता है, क्योंकि हड्ड‍ियां ही मुख्य रूप से आपके शरीर का आधार होती हैं। हड्ड‍ियों में किसी तरह की खरागी आपको शारीरिक रूप से अक्षम बना सकती है। जानिए बोन कैंसर के यह 5 चरण... 
 
1 बोन कैंसर होने के शुरुआती यानि पहले चरण को दो भागों ए और बी में बांटा जा सकता है। ए इसकी शुरुआती अवस्था है, जिसमें कैंसर माइनर होता है और अन्य हिस्सों तक फैला नहीं होता। कैंसर होने के स्थान पर हल्की सूजन होती है। वहीं बी अवस्था में कैंसर हड्डी की दीवारों तक पहुंच चुका होता है।
 
2 बोन कैंसर अपने दूसरे चरण तक कैंसर गंभीर हो जाता है। इसके दूसरे चरण को भी दो अवस्थाओं में बांटा जा सकता है। पहली अवस्था में कैंसर का फैलाव अधिक होता है, लेकिन वह शरीर के अन्य हिस्सों तक न पहुंचकर हड्ड‍ियों तक ही सीमित होता है। लेकिन दूसरी अवस्था में यह आसपास के ऊतकों व हड्ड‍ियों तक फैल चुका होता है।
 
3 बोन कैंसर का तीसरा चरण घातक हो सकता है। इस अवस्था तक मरीज के फेफड़े तक, कैंसर की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों तक भी फैल जाता है।
 
4 इस अवस्‍था में बोन कैंसर शरीर के लगभग हर हिस्‍से में फैल चुका होता है। इसके साथ ही फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित कर चुका होता है। यह अवस्था मरीज के लिए काफी गंभीर होती है। 
 
5 बोन कैंसर के शरीर में फैलने पर हड्डियों की स्‍वस्‍थ कोशिकाएं प्रभावित होता खत्म होने लगती हैं और हड्ड‍ियां पूरी तरह से कमजोर और बेजान हो जाती हैं अ और शरीर का आधार खत्म होने लगता है।