webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Do Not Shop These 6 Things On Dhanteras 2018

धनतेरस पर न करें इन 6 चीजों की खरीदी, वरना हो सकता है नुकसान

धनतेरस
धनतेरस का दिन धन, समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति के लिए बेहद शुभ होता है। इस दिन कुछ विशेष धातुओं और चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे साल भर घर में बरकत बनी रहती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी है जो धनतेरस के शुभ दिन घर में नहीं लाना चाहिए। जानिए कौन सी हैं वे 6 चीजें - 
 
1 स्टील बर्तन - वैसे तो कई लोग धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदते हैं, ये गलत है। इस शुभ दिन स्टील के बर्तन कभी नहीं खरीदने चाहिए। स्टील धातु राहु की कारक हैं जो घर में लाना शुभ नहीं माना जाता। क्षेत्र इस दिन प्राकृतिक धातुएं ही शुभ होती हैं जबकि स्टील मानव निर्मित धातु है।
  
2 एल्युमिनियम - एल्युमिनियम पर भी राहु का प्रभाव होता है, अत: इसे घर में लाला एवं सजाकर रखना अशुभ एवं दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इसके अलावा इसमें खाना पकाना भी शुभ नहीं माना जाता ।
 
3 लोहा -  ज्योतिष में लोहे को शनि का कारक माना गया है, अत: इस शुभ दिन लोहे की वस्तुएं घर में लाना शुभ नहीं माना जाता। धारदार हथियार भी आपको घर में नहीं लाना है।  
 
4 प्लास्ट‍िक - धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना जाता है क्योंकि ये स्थायित्व और बरकत में कमी करती हैं।
 
5 कांच -  धनतेरस के शुभ अवसर पर आप कांच या शीशे का बना सामान भी बिल्कुल न खरीदें क्योंकि शीशे का संबंध भी राहु से होता है, जो घर की शुभता में कमी करता है। 
 
6 चीनी -  इस दिन चीनी की बनी हुई वस्तुएं भी अशुभ मानी जाती है। चीनी की चीजें लंबे समय तक सुरक्षित एवं स्थायी नहीं होती अत: इनसे घर में बरकत कम होती है।