webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. दीपावली
  4. Diwali Upay 2024

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

आर्थिक संकट दूर करेगा दीपावली का यह खास उपाय

Diwali 2024 Upay
Deepawali Special Upay : हमारे शास्त्रों में कई ऐसे दुर्लभ प्रयोग हैं जिनके करने से व्यक्ति को अवश्यंभावी लाभ प्राप्त होता है। दीपावली के शुभ मुहूर्त में एकाक्षी नारियल के इस प्रयोग से साधक की दरिद्रता नष्ट होकर उसे धन की प्राप्ति होती है। इस प्रयोग हेतु 'एकाक्षी नारियल' का होना आवश्यक है।
 
सामान्यत: 'एकाक्षी नारियल' सहज-सुलभ नहीं होता है। यदि साधक एकाक्षी नारियल प्राप्त करने में सफल हों तो दीपावली के दिन इस 'एकाक्षी नारियल' प्रयोग को करके अपने जीवन में आर्थिक संकटों से मुक्त हो सकते हैं।
'एकाक्षी नारियल' प्रयोग कैसे सिद्ध करें :
 
सर्वप्रथम एक थाली में अष्टदल कमल बनाकर एकाक्षी नारियल को स्थापित कर उसकी पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन करें फिर निम्न मंत्र बोलते हुए कमल के 108 पुष्पों से एकाक्षी नारियल का अर्चन करें-
 
'एकाक्षी नारियल' पूजन का मंत्र : 'ॐ ऐं ह्रीं ऐं ह्रीं श्रीं एकाक्षिनारिकेलाय नम:॥'
 
अर्चन के उपरांत एकाक्षी नारियल को लाल रेशमी वस्त्र में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। यह तीव्र धनदायक प्रयोग है।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com
 
ये भी पढ़ें
Story of Diwali 2024: धनतेरस से दीपावली तक कौन करता है पृथ्वी पर शासन, पढ़ें रहस्यमयी कथा