Deepawali 2021 : कब है दीपावली का त्योहार, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
दीपावली के त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। संपूर्ण भारत में इसकी जगमग रहती है। आइए जानते हैं कि 2021 में दिवाली कब है और दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के क्या है शुभ मुहूर्त और चौघड़िया।
कब है दिवाली : धनतेरस से भाई दूज तक करीब 5 दिनों तक चलने वाला दिवाली का त्यौहार कार्तिक माह की अमावस्या को आाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह त्योहार 4 नबंबर 2021 गुरुवार को मनाया जाएगा और इसके एक दिन पहले धनतेरस और एक दिन बाद भाईदूज का त्योहार रहेगा।
क्या है दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त :
1. प्रदोष काल मुहूर्त : शाम 6 बजकर 10 मिनट और 29 सेकंड से रात 8 बजकर 6 मिनट और 20 सेकंड तक रहेगा। यह समय आम लोगों के लिए है।
2. महानिशीथ काल मुहूर्त : रात्रि 11 बजकर 38 मिनट 51 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 56 तक। यह समय तंत्र पूजा के लिए है।
दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त :
शुभ : सुबह 6 बजकर 34 मिनट और 53 सेकंड से प्रात: 7 बजकर 57 मिनट अर 17 सेकंड तक।
चर, लाभ और अमृत : प्रात: 10 बजकर 42 मिनट 6 सेकंड से दोपहर 2 बजकर 49 मिनट और 20 सेकंड तक रहेगा।
सायंकाल शुभ, अमृत और चर : शाम 4 बजकर 11 मिनट और 45 सेकंड से 8 बजकर 49 मिनट और 31 सेकंड तक।
नोट : स्थानी पंचांग के अनुासर मुहूर्त में घट-बढ़ रहती है।