धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये 5 चीजें
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन क्या खरीदना चाहिए यह तो सभी जानते हैं, लेकिन इस दिन खास तौर क्या नहीं खरीदना चाहिए या किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए, यह अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। तो आइए यहां जानते हैं उन चीजों के बारे में जिसको खरीदने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं-
यहां आपको बता दें कि धनतेरस के दिन लोहा, एल्युमिनियम, स्टील, प्लास्टिक, चीनी मिट्टी या कांच के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।
1. लोहा शनि की धातु है इसे लाने से दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है।
2. एल्युमिनियम राहु की धातु है यह भी दुर्भाग्य लाता है।
3. स्टील खरीदने से भी घर में दरिद्रता आती है।
4. प्लास्टिक खरीदने से बरकत में कमी आती है।
5. कांच राहु की वस्तु है जिससे घर में राहु के प्रवेश हो जाता है और चीनी मिट्टी से भी घर में बरकत नहीं रहती है।
अत: धनतेरस के दिन इन 5 वस्तुओं की खरीदारी करने से बचना चाहिए ताकि दुर्भाग्य दूर हो जाएं तथा इस दिन आप पीतल के बर्तन, धनिया, सोना, चांदी, कपड़े, झाड़ू, पीली कौड़ी, नमक का पैकेट, वाहन, नया बही खाता, भूमि-भवन, धार्मिक साहित्य, औषधि, खील-बताशे आदि खरीदकर धनतेरस की शुभता को और अधिक बढ़ा सकते हैं।