Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. धनतेरस
  4. Dhanteras par kya daan nahi kare

Dhanteras 2024: धनतेरस की शाम भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान, वर्ना पूरे साल रहेंगे आप परेशान

dhanteras rangoli 2024
Dhanteras 2024: 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धन तेरस पर सोना, चांदी, पीतल और धनिया खरीदते हैं। लोहा, कांच, स्टील, प्लास्टिक, एल्युमिनियम नहीं खरीदते हैं। धनतेरस पर आप अन्न दान, लोहा, वस्त्र दान कर सकते हैं। नई झाड़ू खरीदकर मंदिर में या सफाईकर्मी को दान कर सकते हैं, लेकिन आमजन को नहीं। इस दिन कुछ चीजें दान नहीं करते हैं। उन्हीं में से जानिए कि कौनसी 5 वस्तुएं धनतेरस पर दान नहीं करते हैं।ALSO READ: Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन 4 सस्ती चीजों का दान, बना देगा आपको धनवान

1. झाड़ू : धनतेरस पर झाडू का दान नहीं करते हैं अन्यथा माता लक्ष्मी घर से चली जाती है। घर में बरकत नहीं रहती है। झाड़ू का दान महालक्ष्मी मंदिर में कर सकते हैं।
 
2. लहसुन प्याज : इस दिन लहसुन और प्याज का दान भी नहीं कतरे हैं। भूलकर भी ये दोनों चीजें न दें। इससे ग्रहों का अशुभ प्रभाव बढ़ जाता है। इसे दिवाली की शाम को भी नहीं देना चाहिए। 
 
3. नमक : धनतेरस के दिन नमक का पैकेट खरीदकर लाना शुभ होता है लेकिन किसी को नमक दान नहीं करते हैं। इससे राहु का प्रकोप बढ़ जाता है और लक्ष्मी भी चली जाती है। नमक की उत्पत्ति समुद्र से होती है और देवी लक्ष्मी की उत्पत्ति भी समुद्र से हुई है।
 
4. शक्कर : धनतेरस पर शक्कर या चीनी सूर्यास्त के बाद दान नहीं देते हैं। इससे शुक्र कमजोर हो जाता है और माता लक्ष्‍मी की कृपा भी चली जाती है। शक्कर गन्ने से बनती है और गन्ना देवी को प्रिय है। गन्ने के कारण ही देवी लक्ष्मी को किसान के घर में रहना पड़ा था। इसलिए गन्ना और गुड़ भी दान न करें।
 
5. रुपया : धनतेरस की शाम को किसी को रुपया पैसा उधार न दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें
यमराज को पराजित करने वाला पर्व : धनतेरस