Dhanteras 2022: धनतेरस की पूजा के शुभ मुहूर्त और योग
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
Dhanteras kab hai 2022 : इस बार 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को द्वादशी तिथि 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगी इसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ होगी। त्रयोदशी अगले दिन यानी 23 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के मान से 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन नरक चतुर्दशी भी रहेगी। आओ जानते हैं शुभ मुहूर्त और योग।
23 अक्टूबर 2022 धनतेरस के शुभ मुहूर्त | Dhanteras ke shubh muhurt 2022:
- धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त : शाम 05:44 से 06:06 तक।
- अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:59 से दोपहर 12:46 तक।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:18 से 03:05 तक।
23 अक्टूबर 2022 धनतेरस के शुभ योग | Dhanteras ke shubh yog 2022:
- सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन रहेगा।
- अमृत सिद्धि योग : दोपहर 02:34 से प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 06:35 तक रहेगा।