webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. धनतेरस
  4. Dhanteras 2022 puja samagri list

धनतेरस की पूजा इन 13 चीजों के बिना है अधूरी, नोट कर लीजिए लिस्ट पूरी

Dhanteras 2022
भारतभर में धनतेरस (Dhanteras 2022) का पर्व बहुत ही श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन से दीपावली पर्व की शुरुआत हो जाती है तथा यह दिन बहुत ही शुभ फलदायी और समृद्धिदायक माना जाता है।


दीपावली के इन 5 दिवसीय पर्व में धनतेरस से ही हर घर-आंगन जगमग रौशनी से प्रफुल्लित हो जाता है तथा धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि की पूजन किया जाता है। साथ ही माता लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश, कुबेर देव की पूजा की जाती है। 
 
इस दिन विशेषकर इन 13 चीजों के बिना यह पूजन अधूरा माना जाता है, जैसे- भगवान धनवंतरि-लक्ष्मी-श्रीगणेश की तस्वीर, चौकी, मिट्‍टी के दीये, रुई की बाती, कुमकुम, अक्षत, पुष्प एवं माला, झाड़ू, खड़ा धनिया, सुपारी, कुबेर यंत्र, मौली, कलश। लेकिन इसके आलावा भी अन्य कई सामग्री की आवश्यकता होती है।

अत: हम यहां आपके लिए संजोकर लाए हैं धनतेरस के पूजन सामग्री की खास सूची। तो आइए यहां जानते हैं धनतेरस के विशेष पर्व पर पूजन सामग्री की सूची के बारे में-Puja Samagri 
 
धनतेरस पूजन सामग्री लिस्ट 2022: Dhanteras Puja Samagri List
 
• माता लक्ष्मी और श्री गणेश एकसाथ विराजमान हो, ऐसी एक तस्वीर
 
• चौकी या लकड़ी का पटिया 
 
• गंगा जल
 
• चौकी पर बिछाने के लिए लाल वस्त्र 
 
• 13 मिट्टी के दीये
 
• 1 पैकेट रुई की बत्तियां 
 
• पूजा की थाली
 
• सुपारी
 
• यदि उपलब्ध हो तो कुबेर यंत्र या 1 पूजा की सुपारी
 
• पानी से भरा कलश
 
• मौली/ कलावा
 
• 2 बड़े दीपक मिट्टी के
 
• सरसों का तेल
 
• लाल/ पीले पुष्प
 
• फूलों की माला
 
• सिक्का
 
• शकर या गुड़ दोनों में से एक जो घर में उपलब्ध हो
 
• जल से भरा एक पात्र
 
• कर्पूर
 
• कुमकुम
 
• अक्षत
 
• रोली
 
• अबीर
 
• गुलाल
 
• हल्दी
 
• चंदन
 
• कौड़ी
 
• अक्षत
 
• फल
 
• मिष्ठान्न
 
• पान या पान का बीड़ा 
 
• खील-बताशे (प्रसाद के लिए)
 
• धूप/अगरबत्ती
 
• नए बर्तन, 
 
• नई झाड़ू, 
 
• खड़ा धनिया
 
• मूंग 
 
• दक्षिणा 
 
• पटिये के नीचे स्वास्तिक या अल्पना बनाने के लिए आटा या कुमकुम (अलग से) आदि।
 

ये भी पढ़ें
दीपावली पर्व पर इस आरती से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी, यहां पढ़ें Lakshmi ji ki aarti

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0