Defence Expo 2020 में दिखेगा तेजस का एडवांस वर्जन
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 5 फरवरी से शुरू हो रहे डिफेंस एक्सपो (Defence Expo 2020) तेजस का एडवांस वर्जन 'मार्क-2' पहली बार दुनिया के सामने आएगा। ब्रह्मोस मिसाइल, अटैग तोप, पिनाक रॉकेट लांचर आदि भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की तरफ से इस बार एंटी-सैटेलाइट मिसाइल एसैट को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक डीआरडीओ की तरफ से 500 टैक्टिकल और स्ट्रेटेजिक हथियारों को प्रदर्शित किया जाएगा।
एक जानकारी के मुताबिक 5 फरवरी से शुरू हो रही एशिया की सबसे बड़ी रक्षा-प्रदर्शनी में देश-विदेश की करीब 1000 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। भारत की ओर इसमें स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस और एलसीएच हेलीकॉप्टर मुख्य आकर्षण रहेंगे।
सबसे खास बात यह है कि सरकारी संस्था DRDO और HAL मुख्य कंपनी के तौर पर एक्सपो में हिस्सा ले रही हैं। सबसे ज्यादा हथियार, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और दूसरे सैन्य साजोसामान इन दोनों के ही हैं।