Publish Date: Wednesday, 16 May 2018 (15:52 IST)Updated Date: Wednesday, 16 May 2018 (15:57 IST)
छतरपुर जिले के घुवारा में पुलिस ने छापा मारकर घर में चल रहे सेक्स रैकेट को पकड़ा और वहां से 3 लड़कियां और 5 लड़कों को पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक यह सेक्स रैकेट काफी समय से संचालित हो रहा था। मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापामारी कार्रवाई करते हुए इस धंधे में लिप्त लड़कियों और पुलिस को दबोच मेल और फ़ीमेल को पकड़ा है।
घटना घुवारा थाना क्षेत्र के खिरका मोहल्ला की है। यहां देश के कई राज्यों से लडकियां लाई जाती थीं, जिनसे यहां देह व्यापार कराया जाता था। इन्हें दलालों के माध्यम से छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सागर, झांसी सहित अन्य जिलों नगरों में भेजा जाता था। पुलिस ने मौके से सेक्स रैकेट की सरगना सहित 8 लोगों को पकड़ा है।
छापामार कार्यवाही में एसडीओपी पुलिस पीके सारस्वत, भगवां थाना प्रभारी ब्रजेंद्र चाचोड़िया, घुवारा चौकी प्रभारी फरहा खान सहित समस्त पुलिस बल मौजूद था।