webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. World Cup Cricket, Rohit Sharma

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने चौकों और छक्कों की बारिश कर डुबोए कई रिकॉर्ड

World Cup Cricket
बर्मिंघम। विश्व कप 2019 में टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपना चौथा शतक जड़ दिया। इस मैच में उन्होंने छक्कों और चौकों की बारिश करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
 
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज : रोहित ने इस मैच में 92 गेंदों पर 104 रनों की अपनी पारी में 7 चौके और 5 बेहतरीन छक्के लगाए। वह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 230 छक्के लगा चुके हैं। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने जैसे ही मैच का पांचवां छक्का लगाया, वह इस विश्व कप के 300वें छक्के के रूप में दर्ज हो गया।
 
रोहित ने धोनी को पीछे छोड़ा : इस धमाकेदार बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर में 229वां छक्का जड़ते ही महेंद्र सिंह धोनी के सर्वाधिक छक्कों को पीछे छोड़ दिया। वे भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए। धोनी ने वनडे क्रिकेट में 228 छक्के लगाए हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर 195 और सौरव गांगुली ने 190 छक्के लगाए हैं।
 
सबसे ज्यादा चौके जड़ने में रोहित नंबर 1 : इसी तरह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा अपने नाम कर लिया। वह इस प्रतिष्‍ठित टूर्नामेंट में वे अब तक 52 चौके लगाकर नंबर 1 की पोजिशन पर पहुंच गए हैं।

रोहित शर्मा के पीछे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (49), बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (48), ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (47) और इंग्लैंड के जॉनी बेअरस्टो (40 चौके) हैं।
ये भी पढ़ें
Live : मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई, इकबाल आउट हुए