webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खेल संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. आलेख
  4. How Virat Kohli got the nickname 'Chikoo'

क्या आपको पता है विराट कोहली का 'चीकू' नाम कैसे पड़ा

Virat Kohli
वर्ल्ड कप 2019 के महासंग्राम का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। पहले मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी पहले जमकर पसीना बहा रहे हैं। इन क्रिकेटरों की ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें भी इंग्लैंड से आ रही हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का यह पहला वर्ल्ड कप है और प्रशंसकों को उम्मीद है कि विराट उनके लिए वर्ल्ड कप जरूर जीतेंगे। चलिए हम आपको विराट कोहली से जुड़ी एक मजेदार बात बताते हैं। भारतीय टीम के हर क्रिकेटर का निक नेम है और विराट कोहली को 'चीकू' के नाम से पुकारा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कोहली का यह नाम कैसे पड़ा?
 
इसके पीछे भी एक मजेदार किस्सा है। कई बार फील्ड में धोनी भी कोहली को 'चीकू' कहकर पुकारते हैं। तो लोगों को यह लगने लगा था कि धोनी ने विराट का नाम 'चीकू' रखा है। लेकिन नहीं, विराट कोहली ने एक चैट शो के दौरान इसका खुलासा किया था कि उन्हें 'चीकू' क्यों कहा जाने लगा। इससे जुड़ा किस्सा भी उन्होंने सुनाया था।
 
विराट कोहली ने यह भी बताया था कि उनका निक नेम 'वीरू' है। कोहली ने चैट शो के दौरान बताया था कि जब वे अंडर-17 क्रिकेट खेल रहे थे, उस वक्त उन्होंने हेयरकट कराया था। इसके बाद उनके कान ज्यादा बड़े नजर आने लगे थे।

हेयरकट के बाद विराट खरगोश जैसे दिखाई देने लगे थे। बस फिर क्या था, साथी क्रिकेटरों ने विराट का नाम 'चीकू' रख दिया। शो में कोहली ने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे इस नाम को बार-बार पुकारकर इसे और मशहूर कर दिया।
ये भी पढ़ें
प्रिंस की घातक गेंदबाजी से एयर इंडिया ने जीता गोस्वामी खिताब