webdunia
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आलेख
  4. Birthday daughter Jeeva message on Dhoni

धोनी के जन्मदिन पर बेटी जीवा ने दिया यह संदेश

Cardiff
कार्डिफ। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के 37 वें जन्मदिन के मौके पर आज बेटी जीवा ने गाना गा कर याद दिलाई की उनकी ‘उम्र बढ़ रही’हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रह धोनी इन दिनों सफेद दाढ़ी में दिख रहे है। बेटी ने कहा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा, आपकी उम्र बढ़ रही है।

 
 
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो डाला है जिसमें जीवा, धोनी की पत्नी साक्षी, टीम के कप्तान विराट कोहली इस दिग्गज खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं। 
 
इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 श्रृंखला के दूसरे मैच में मिली हार के कारण धोनी के लिए जन्मदिन का जश्न मनाने का आदर्श समय नहीं है। धोनी हालांकि हमेशा से ऐसे ही रहे है शांत और साधारण। 
 
टीम के मौजूदा और पूर्व सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मैच खत्म होने के बाद ‘कैप्टन कूल’ ने पत्नी, बेटी और टीम के सदस्यों के साथ केक काटा जहां बालीवुड अदाकारा और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी। 
 
कोहली ने कहा, ‘इस उम्र में भी आप हमेशा की तरह फिट और फुर्तीले है। आपको खेल का लुत्फ उठाते और मुस्कुराते देख शानदार लग रहा है। आपके साथ खेलना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। हमने आपकी कप्तानी में खेलना शुरू किया, मुझे पता है कि हम एक दूसरे का कितना सम्मान करते हैं। मेरी ओर से आपको शुभकामनाएं और सकारात्मक ऊर्जा।’ 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0