Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. WHO ने चेतावनी, प्रतिबंधों में ढील देने में जल्दबाजी से बढ़ सकता है Corona virus संक्रमण

WHO ने दी चेतावनी, Lockdown में ढील देने में जल्दबाजी से बढ़ सकता है Corona virus संक्रमण

Corona virus
बैंकॉक। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को सचेत किया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने में जल्दबाजी करने से यह संक्रमण फिर से जोर पकड़ सकता है। डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी ऐसे समय में दी है, जब सरकारें प्रतिबंधों में ढील देकर आर्थिक गतिविधियां चालू करने की योजना बना रही हैं।
डब्ल्यूएचओ के लिए पश्चिमी प्रशांत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ताकेशी कासेई ने कहा कि यह ढिलाई बरतने का समय नहीं है, बल्कि हमें निकट भविष्य के लिए जीवन जीने के नए तरीके को लेकर स्वयं को तैयार रखने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि सरकारों को वायरस को फैलने से रोकने को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है और लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के अन्य कदमों को धीरे-धीरे हटाया जाना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को स्वस्थ रखने एवं अर्थव्यवस्था को चालू रखने के बीच संतुलन कायम करने की आवश्यकता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Corona virus : इंदौर में मरीजों का आंकड़ा 915 पर पहुंचा