webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Woman tore policeman's uniform

लॉकडाउन में सड़क पर घूमने से रोकने पर महिला ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी

Corona Virus
चंडीगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक महिला ने उस समय एक महिला पुलिसकर्मी की वर्दी कथित तौर पर फाड़ दी जब उससे पूछा गया कि वह लॉकडाउन के बाद भी सड़क पर क्यों घूम रही है। महिला ने पुलिस के साथ बदसलूकी भी की। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक, बहादुरगढ़, अजायब सिंह ने फोन पर बताया कि महिला पास के ही एक इलाके में रहती है और उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम से कहा कि उसे लॉकडाउन की कोई परवाह नहीं है और उसे घूमने की अनुमति दी जाए।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को रोका जो पैदल घूम रही थी। घर से बाहर निकलने का कारण पूछे जाने पर महिला ने एक महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। सिंह ने कहा कि आरोपी ने महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी और हाथापाई की।

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो वायरल हो गया है। सिंह ने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें
सरकार के निर्देश पर तैयार हो रही वैकल्पिक दायित्व वाली सूची : पी. नरहरि

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0