Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. raid on fake N-95 mask factory

गाजियाबाद में नकली N-95 मास्क के कारखाने पर मुंबई पुलिस का छापा

CoronaVirus
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कारखाने पर छापा मारा जहां नकली एन-95 मास्क बनाया जा रहा था। कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद से एन-95 मास्क की काफी मांग हैं।
 
एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-3 द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से मिली जानकारी के बाद गुरुवार को छापेमारी की गई। 
 
उन्होंने बताया कि छापे के दौरान, पुलिस ने 5,000 घटिया मास्क, 11 लाख रुपए की एक प्रिंटिंग मशीन और दो प्रिंटिंग स्क्रीन जब्त की।
 
इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया गया और यहां की एक अदालत ने उसे दो नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश को सी प्लेन की सौगात, जानिए इसकी खास बातें...