Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Prime Minister Modi praised BJP workers

COVID-19 : जरूरतमंदों की सहायता को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने की भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ

Coronavirus
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करने को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की यह कहते हुए सराहना की कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है।

‘सेवा ही संगठन’ की आज शाम होने वाली बैठक की अध्यक्षता करने से पहले मोदी ने कहा कि इन चुनौतीपूर्ण समय में देशभर में पार्टी कार्यकर्ता अनथक काम कर रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश की सेवा सबसे पहले है।भाजपा की प्रदेश इकाइयां लॉकडाउन के दौरान जनसेवा कार्यों और संपर्क कार्यक्रम को लेकन शनिवार शाम को मोदी को अपना रिपोर्ट कार्ड सौंपेंगी।(भाषा)