Hanuman Chalisa

दुनियाभर में कोरोना से कोहराम, मौत के मामले स्थिर, अफ्रीका में घटे मामले

Webdunia
गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (09:31 IST)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने महामारी की अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि दुनियाभर में पिछले हफ्ते कोरोनावायरस के मामलों में करीब 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मौत के मामले स्थिर हैं।

ALSO READ: Covid-19 : PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कोरोना के हालातों की होगी समीक्षा
 
संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि पिछले हफ्ते कोविड 19 के करीब 1.50 करोड़ नए मामले आए और 43,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। अफ्रीका को छोड़कर दुनियाभर में कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है लेकिन अफ्रीका में 11 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले हफ्ते संगठन ने 1 सप्ताह में 95 लाख मामले दर्ज किए थे और कहा था कि यह महामारी की सुनामी है।

ALSO READ: तीसरी लहर : संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, देश में 24 घंटे में 2 लाख से अधिक कोरोनावायरस के केस, एक्टिव मामले 11 लाख के पार (Live Updates)
 
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वायरस का बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप दुनियाभर में फैल रहा है और यह वायरस के डेल्टा स्वरूप को बाहर कर रहा है। ओमिक्रॉन वेरिएंट का सबसे पहले पता नवंबर के अंत में दक्षिण अफ्रीका में चला था और संगठन के मुताबिक साझा किए सभी सीक्वेंस में ओमीक्रोन की हिस्सेदारी करीब 59 फीसदी है। ओमिक्रॉन ने मामलों के दोगुने होने का समय कम किया है और इस बात के सबूत हैं कि यह 'रोग प्रतिरोधक' क्षमता से बच सकता है। कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि यह वायरस के पहले के स्वरूपों की तुलना में कम घातक है।

Show comments

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

देश की राजनीति में बढ़ने जा रहा मध्यप्रदेश का कद, नितिन नबीन की टीम में किन नेताओं को मिल सकता है मौका?

ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर इजराइल का हमला, IAEA ने दी बड़ी चेतावनी

ईरान युद्ध का असर: खाड़ी देशों से आने वाले पैसे पर संकट, भारत को लग सकता है बड़ा झटका

नहीं मान रहा ईरान, अमेरिकी जहाज पर किया हमला, क्‍या और तेज होगी जंग?

सभी देखें

गुजरात के किसानों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से MSP पर फसल बेचने के लिए पंजीकरण शुरू, जानें बोनस और नए नियम

मुख्यमंत्री यादव ने संकल्प से समाधान अभियान के लाभार्थियों को हितलाभ का किया वितरण

भारत को बड़ी राहत, LPG से भरे 2 और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, 1 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद

केरल में PM मोदी का रोडशो, LDF और UDF पर जमकर साधा निशाना, बोले- एक भ्रष्ट, दूसरा महाभ्रष्ट...

केरल में सियासी घमासान, CM विजयन ने UDF पर साधा निशाना

अगला लेख