webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Coronavirus Live Update : 13 january 2021

Corona को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू : Live

CoronaVirus India Update
देश-दुनिया में कोरोनावायरस कहर जारी है। संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना से जुड़ा पल-पल का अपडेट- 

देश में पहली बार 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 2 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। बुधवार रात 12 बजे तक कुल 245,525 कोविड केस और 379 मौतें दर्ज की गईं। इस दौरान 84,479 लोग ठीक भी हो गए। अब कुल 11,098,05 सक्रिय मामले हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 3 करोड़ 63 लाख 15 हजार 947 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 47 लाख 06 हजार 535 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इस दौरान 4 लाख 85 हजार 036 मौतें भी हुईं। 

महाराष्ट्र में भयावह हालात : महाराष्ट्र में बुधवार को 46,723 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 32 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 24 घंटे के अंदर 18650 की बढ़ोतरी हुई। अब राज्य में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 240122 पर पहुंच चुके हैं। मंगलवार को प्रदेश में 34,424 मामले सामने आए थे। 
 
दिल्ली पॉजिटिविटी रेट 26 प्रतिशत से ज्यादा : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 27561 नए मामले दर्ज हुए हैं। यहां पर 20 अप्रैल 2021 के बाद से एक दिन में आए सबसे ज्‍यादा मामले हैं। दिल्ली में कोरोना से इस दौरान 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस समय दिल्ली में 87445 सक्रिय मामले हैं। राहत यह है कि 14957 रिकवरी हुई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 26.22 प्रतिशत हो गई है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  
जगदीश मुखी कोरोना की चपेट में : असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुखी के बुधवार को संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि राज्यपाल को कल शाम शहर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। राज्यपाल की पत्नी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई और वे राजभवन में ही हैं।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना को लेकर राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों और उनसे निपटने की रणनीति पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें
Corona के बढ़ते संक्रमण के बीच PM मोदी की मुख्यमंत्रियों से चर्चा