webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. राहतभरी खबर, पिछले 7 दिनों में देश के 80 जिलों में नहीं मिला एक भी नया कोरोना मरीज

राहतभरी खबर, पिछले 7 दिनों में देश के 80 जिलों में नहीं मिला एक भी नया कोरोना मरीज

Dr. Harsh Vardhan
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि पिछले 7 दिनों में देश के 80 जिलों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और पिछले 14 दिनों में 47 जिलों में संक्रमण के किसी नए मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
 
जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 18 स्वायत्तशासी संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निदेशकों और अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक के दौरान हर्षवर्धन ने कहा कि 300 से अधिक जिलों में अभी तक संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है और जिन 129 जिलों में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आए हैं, उन्हें 'हॉटस्पॉट' घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान इस पर है कि संक्रमण हॉटस्पॉट घोषित किए गए जिलों से बाहर न फैले। 
हर्षवर्धन ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग और उसके 18 स्वायत्तशासी संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा किए गए अनुसंधान की समीक्षा की और निर्देश दिया कि एंटीबाडी जांच उपकरण, पीसीआर आधारित जांच उपकरण और कोविड-19 के टीके के विकास कार्य में 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत' तेजी लाई जाए।
 
मंत्री ने कहा कि पिछले 7 दिनों में 80 जिलों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। पिछले 14 दिन में 47 जिलों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा पिछले 21 दिनों में 39 जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया है और पिछले 28 दिनों में 17 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हिन्द महासागर में भविष्य में उठने वाले तूफानों के नाम होंगे शाहीन, गुलाब और अग्नि