webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Muraina more then 20000 in Home isolation

मुरैना में 20 हजार से अधिक लोग होम आइसोलेशन में

Corona Virus
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में कोरोना (Corona) की संभावना के मद्देनजर 20 हजार से अधिक लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरसी बांदिल ने बुधवार को बताया है कि मुरैना जिले में मंगलवार रात तक होम आइसोलेशन वाले कोरोना संदिग्धों की संख्या 20 हजार को पार कर गई है। 
 
वहीं, लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में जो मजदूर और कामगार दीगर राज्यों से पैदल चलकर अथवा अन्य साधनों से चंबल घाटी के मुरैना और भिंड पहुंचे हैं, उनके खाने-पीने व उनके गंतव्य स्थानों पर भेजने की व्यवस्था घाटी के समाजसेवी और व्यापारी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय बनाकर दिन रात सेवा में जुटे हैं।
 
चंबल के हजारों लोग मजदूरी अथवा रोजगार की तलाश में गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों में गए हुए थे, जो लॉकडाउन के चलते वापस आ रहे हैं। (वार्ता)