webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Maharashtra Coronavirus Update

COVID-19 : महाराष्ट्र में 1 दिन में Corona संक्रमण के सबसे अधिक मामले आए सामने

Coronavirus
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के सबसे अधिक 35,952 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,00,833 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में बीते 4 दिन में संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा गुरुवार को संक्रमण के चलते 111 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 53,795 हो गई।

राज्य में संक्रमण से उबरने के बाद 20,444 लोगों को छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक चुके लोगों की संख्या 22,83,037 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,62,685 है। मुंबई शहर में भी एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 5,505 नए मामले सामने आए हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद, जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद...