webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Maharashtra and Gujarat Coronavirus Update

COVID-19 : महाराष्ट्र में Corona के 66159 और गुजरात में 14327 नए मामले आए सामने

Coronavirus
मुंबई/ अहमदाबाद। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 66,159 नए मामले सामने आए और 771 मरीजों की मौत हो गई। वहीं गुजरात में संक्रमण के 14,327 नए मामले सामने आए और 180 और मरीजों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45,39,553 हो गई वहीं मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 67,985 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 68,537 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में अभी 6,70,301 मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर 83.69 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत है। इस बीच मुंबई में 4,174 नए मामले सामने आए और 82 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6,44,583 हो गई वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 13,036 हो गई।
उधर, गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमण के 14,327 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,53,172 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटों में 180 मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 7,010 हो गई। राज्य में कोविड मरीजों की मौत से संबंधित यह आंकड़ा किसी एक दिन का सर्वोच्च स्तर है।
अहमदाबाद शहर में पिछले 24 घंटों में 5,258 नए मामले आए। इस दौरान राज्य में 9,544 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढकर 4,08,368 हो गई। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 73.82 प्रतिशत है। अभी 1,37,794 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विभाग के अनुसार, अब तक राज्य में 96.33 लाख लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई, जबकि 22.89 लाख को दूसरी खुराक दी गई है। केंद्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली और दमन एवं दीव में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 218 नए मामले सामने आए।(भाषा)
ये भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल : आठवें चरण के साथ चुनाव हुए संपन्न, अब परिणाम पर नजर