Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. ऑस्ट्रिया में बढ़ा कोविड 19 का प्रकोप, लॉकडाउन 6 दिसंबर तक बढ़ाया

ऑस्ट्रिया में बढ़ा Covid 19 का प्रकोप, lockdown 6 दिसंबर तक बढ़ाया

Coronavirus
वियना। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) के लगातार प्रकोप के मद्देनजर ऑस्ट्रिया में दूसरे चरण का लॉकडाउन लागू किया गया है, जो कम से कम आगामी 6 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।
ऑस्ट्रियाई सरकार ने सामान्य लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इस बार सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है।
 
ऑस्ट्रिया में अब तक 2,08,613 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और 1,887 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,29,671 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।  (भाषा)