Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. रूस में फंसे 143 भारतीय नागरिक एयर इंडिया के विशेष विमान से स्वदेश लौटे

रूस में फंसे 143 भारतीय नागरिक एयर इंडिया के विशेष विमान से स्वदेश लौटे

Air India
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोविड-19 के प्रकोप के कारण रूस में लंबे समय से फंसे 143 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान गुरुवार तड़के यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उतरा।
स्थानीय विमानतल की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एयर इंडिया का विशेष विमान रूस की राजधानी मॉस्को के दोमोदेदोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़कर दिल्ली होते हुए भारतीय मानक समय के मुताबिक गुरुवार तड़के 3.40 बजे इंदौर पहुंचा।
 
उन्होंने बताया कि रूस में फंसे 143 भारतीय नागरिकों की इस उड़ान के जरिए स्वदेश वापसी हुई है। स्थानीय हवाई अड्डे में इन यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया गया।
 
इस बीच स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के इस समूह के सभी 143 लोग मध्यप्रदेश के हैं। इनमें इंदौर के 24 लोग हैं जिन्हें शहर के एक क्वारंटाइन केंद्र में 7 दिन के लिए भेजा गया है। अन्य स्थानों के यात्रियों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मेक्सिको में नशामुक्ति केंद्र पर हमला, 24 लोगों की मौत