Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. former maharashtra cm ashok chavan tests positive for coronavirus

महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण Corona virus की चपेट में

Maharashtra
मुंबई। कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा जूझ रहे महाराष्ट्र के लिए एक और बुरी खबर आई है। उद्धव सरकार में मंत्री और महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्‍हाण कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्‍हें इलाज के लिए नांदेड से मुंबई लाया गया है।
 
महाराष्‍ट्र में इस समय कोरोना पॉजिटिव आंकड़े 50 हजार के पार हो चुके हैं। महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण अक्सर मुंबई और मराठवाड़ा के बीच लगातार यात्रा करते रहे। इससे पहले एनसीपी नेता और आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाण कोरोनो वायरस से संक्रमित हो गए थे। वे दो सप्ताह से अधिक समय तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद ठीक हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 6977 मामलों की सबसे ज़्यादा बढ़त हुई है और 154 मौतें हुईं। देश में अब कुल मामलों की संख्या 1,38,845 हो गई है। इसमें 77103 सक्रिय मामले, 57720 ठीक / छुट्टी और 4021 मौतें शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
खास खबर : चीन की शह पर मित्र राष्ट्र भारत की दुश्मनी मोल ले रहा नेपाल