Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Delhi metro imposed fine on 98 passengers

दिल्ली मेट्रो में महंगा पड़ा कोरोना नियमों का उल्लंघन, 98 लोगों पर लगा जुर्माना

CoronaVirus
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए लागू नियमों का उल्लंघन करने पर मेट्रो के 98 यात्रियों पर जुर्माना लगाया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर पुलिसकर्मी कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करनेवालों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान मास्क नहीं पहनने वाले और सामाजिक दूरी नियम का उल्लंघन करनेवाले यात्रियों को चालान जारी किया गया।

पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जीतेंद्र मणि ने बताया कि पिछले चार दिनों में 1,903 मेट्रो ट्रेनों की जांच हुई और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 98 चालान जारी किए गए। उन्होंने सुरक्षा के लिए मेट्रो यात्रियों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।


उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से 6 माह बंद रहने के बाद 7 से 12 सितंबर के बीच दिल्ली में मेट्रो का संचालन शुरू हुआ था। फिलहाल मेट्रो सुबह के वक्त 4 घंटे 7 से 11 बजे तक और शाम को 4 घंटे 4 से 8 बजे तक चल रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस Live Updates : तेलंगाना में कोविड-19 के 1,436 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,22,111