webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के 362 नए मामले, 7 और मौतें दर्ज

राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के 362 नए मामले, 7 और मौतें दर्ज

Coronavirus
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से शुक्रवार को 7 और मौत दर्ज की गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 674 हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक के सबसे अधिक 362 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 41,298 हो गई जिनमें से 11,319 उपचाराधीन हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बीकानेर में 4, अजमेर में 2, बाड़मेर में 1 और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 667 हो गई है। अकेले जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 184 हो गई है जबकि जोधपुर में 83, भरतपुर में 53, अजमेर में 43, बीकानेर में 42, कोटा में 34, पाली में 30, नागौर में 24, अलवर में 16 और धौलपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 37 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 10.30 बजे तक राज्य में 362 नए मामले आए। इनमें कोटा में 122, सीकर में 61, बीकानेर में 42, जयपुर में 38, अजमेर में 34, अलवर में 22 व झालावाड़ में 26 नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Ayodhya: राम मंदिर भूमिपूजन, अब 200 नहीं 600 लोग शामिल होंगे समारोह में