Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update : 5 october

CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के 18,346 नए मामले, 209 दिनों में सबसे कम

CoronaVirus India Update
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 18,346 नए मामले सामने आए। इससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,38,53,048 पर पहुंच गई। 209 दिनों में संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 2,52,902 हो गई जो 201 दिनों में सबसे कम है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 263 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,49,260 पर पहुंच गई है। कोरोना वायरस के मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार 11वें दिन 30,000 से कम बनी हुई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.75 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.93 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 11,556 की कमी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें
Live Updates : लखनऊ में पीएम मोदी, यूपी को देंगे 4,737 करोड़ की 75 योजनाओं की सौगात