webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update : 48698 new cases

CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के 48,698 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 6 लाख से कम

CoronaVirus India Update
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 48,698 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,01,83,143 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 6 लाख से कम हो गई। देश में 3 दिन बाद एक बार फिर 50000 से कम नए संक्रमित मिले हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,183 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,94,493 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,95,565 हो गई।
 
संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 44वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 64,818 लोगों ने कोरोना को मात दी। देश में अब तक कुल 2,91,93,085 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
भारत में कोविड टीकाकरण का दायरा 31 करोड़ के पार पहुंच गया है। टीकाकरण अभियान का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था और शुक्रवार को 60 लाख से अधिक खुराक दी गई। 18-44 आयु वर्ग के 35.9 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक और 77,664 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।