Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update : 4 July

CoronaVirus India Update : 24 घंटों में 52299 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, अब तक 97.09 प्रतिशत मरीज स्वस्थ

CoronaVirus India Update
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,071 नए मामले सामने आए, 52299 लोगों ने कोरोना को दी मात। पिछले 24 घंटों में 955 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में कोरोना वायरस से कुल 3,05,45,433 लोग संक्रमित हुए। 2,96,58,078 लोग रिकवर हुए। 955 और लोगों की मौत से मृतक संख्या 4,02,005 हुई। कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 4,85,350 हुई।

देश में 97.09 प्रतिशत मरीजों को इस महामारी से निजात मिल चुकी है, एक्टिव मरीजों की संख्या खटकर 1.53 प्रतिशत रह गई और 1.32 फीसदी लोग मारे जा चुके हैं।  

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार देश में अब तक 35 करोड़ 12 लाख 21 हजार 306 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 1 दिन में 63.87 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
ये भी पढ़ें
कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती