webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona virus India Update 31 december

227 दिन बाद देश में मिले 841 नए कोरोना संक्रमित

corona virus india update
CoronaVirus India Update : भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई। 227 दिनों बाद देश में पहली बार कोरोना में इतने नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी बढ़कर 4,300 के पार पहुंच गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी अपडेटेड आंकडों के अनुसार, 24 घंटे में केरल, कर्नाटक और बिहार में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। 
 
देश में इससे पहले 19 मई 2023 को संक्रमण के 865 नए मामले सामने आए थे। ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है।
 
वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें
2023 में कायम रही सोने की चमक, 2024 में हो सकता है 70 हजारी