webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona Update Rajasthan

Rajasthan Corona Update : राजस्थान में करीब 1 लाख कोरोना संक्रमित

CoronaVirus
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 1214 हो गई वहीं राज्य में 739 नए संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई हैं।
 
इसके साथ ही संक्रमण के 739 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 99,775 हो गयी जिनमें से 16,583 रोगी उपचाराधीन हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
राजस्थान में सड़क हादसे में 2 सैन्य अधिकारियों की मौत