webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona time : new born baby

'दर्द' का सुखद अंत, नवजात ने दिलवाया मजदूर दंपति को मुसीबतों से छुटकारा...

Corona time
यूं तो बच्चे का जन्म किसी भी परिवार के लिए सबसे सुखद क्षण होता है। लेकिन, यूपी के प्रवासी मजदूर दंपति को तो बच्चे के जन्म ने सभी मुसीबतों से छुटकारा दिलवा दिया। 
 
दरअसल, मुंबई से प्रतापगढ़ के लिए पैदल निकले मजदूर दंपति को उस वक्त बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। पैदल चलकर यूं ही उनका बुरा हाल था, इस बीच, सिवनी के लखनादौन इलाके में गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराह उठी। 
 
हालांकि जैसे ही इस बात की खबर लखनादौन पुलिस को लगी, गर्भवती महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। 
 
सबसे खास बात यह रही है कि तीसरे दिन पुलिस ने विशेष वाहन से दंपति को प्रतापगढ़ जिले में स्थित के गृहग्राम के लिए रवाना किया। इतना ही नहीं नगर के कुछ समाजसेवियों ने दंपति की कुछ नकद राशि से भी मदद की।