webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. कोरोना का असर, महाराष्ट्र की 5 जेलें होंगी लॉकडाउन

कोरोना का असर, महाराष्ट्र की 5 जेलें होंगी लॉकडाउन

Corona
पुणे। कैदियों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मुंबई, पुणे और ठाणे जिलों के 5 केंद्रीय कारागारों को लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया गया है।
 
आदेश के मुताबिक किसी नए कैदी को यहां नहीं लाया जाएगा और किसी को बाहर भी नहीं जाने दिया जाएगा। यहां तक कि जेल के कर्मी भी यहां से बाहर नहीं जाएंगे। यह आदेश मुंबई की ऑर्थर रोड जेल तथा भायखला जेल, ठाणे और कल्याण की जेल और पुणे की यरवडा जेल के लिए है।
 
आधिकारिक आदेश में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि यह कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें
असम में Corona से पहली मौत, अब तक 28 मामले सामने आए