webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona Live Updates : 4 May

Corona Live Updates : दुनियाभर में कोरोना से 2 लाख 48 हजार से ज्यादा की मौत

Corona Virus
नई दिल्ली/पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख से ज्यादा से ज्यादा हो चुका है जबकि यह खतरनाक वायरस 2 लाख 48 हजार 653 लोगों की जान जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 42,533 हो गई है। कोरोना से जुड़ी हर जानकारी...

-कोरोना वायरस से दुनियाभर में कोरोना से 2 लाख 48 हजार 653 लोगों की मौत। संक्रमितों की संख्या 35 लाख 84 हजार 116 हुई, जबकि 11 लाख 61 हजार 677 लोग स्वस्थ हुए। 
-स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना मामलों की कुल संख्या 42 हजार 533 हो गई है। इनमें 29,453 सक्रिय मामले हैं, जबकि 11707 लोग ठीक हो चुके हैं। 
-कोरोना वायरस से दुनियाभर में कोरोना से 2 लाख 48 हजार 653 लोगों की मौत। संक्रमितों की संख्या 35 लाख 84 हजार 116 हुई, जबकि 11 लाख 61 हजार 677 लोग स्वस्थ हुए। 
-स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना मामलों की कुल संख्या 42 हजार 533 हो गई है।
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,083 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या 20,000 से पार।
- राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 और मौत, 130 नए मामले।
- मथुरा में कोविड-19 के 3 नए मरीज मिले।
- न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं।
- केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा देश में डब्लिंग रेट 3 दिन था जो 12 दिनों से ऊपर हो गया है। 11000 से ज्यादा लोग ठीक हो गए हैं बाकी सारे लोग रिकवरी पर हैं। मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है केवल 3 प्रतिशत है। रोजाना भारत में 75000 टेस्ट किए जा रहे हैं।
- आंध्रप्रदेश में 67 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1650 हो गई है। अब तक कोरोना के कुल 1093 सक्रिय मामले हैं।
- कर्नाटक में 28 नए सामने आए जिनमें से 21 मामले दावणगेरे से हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 642 हो गए हैं। मरने वालों की कुल संख्या 26 हो गई है।
- सोनिया का ऐलान- प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए ट्रेन का खर्च कांग्रेस वहन करेगी।
- भारतीय गृह मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि बंद के दौरान आने-जाने की छूट केवल  परेशान हाल प्रवासी कामगारों, फंसे हुए पर्यटकों ,श्रद्धालुओं और छात्रों के लिए है।
- नोएडा में धारा 144 को 17 मई तक बढ़ाया, शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों की इजाजत नहीं।
- राजस्थान में कोरोना के गंभीर रोगियों का आज से हो सकेगा प्लाज्मा थेरेपी से इलाज।  इसके लिए ICMR ने दी जयपुर के SMS hospital को इलाज की अनुमति।
- अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1435 लोगों की मौत।
- पंजाब को कोविड-19 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के नैदानिक परीक्षण की मंजूरी मिली।