webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona in India

भारत में 35000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 1150 की मौत

Corona Virus
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कारण 72 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही शुक्रवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 1,147 हो गई। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,043 हुई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 25,007 लोग संक्रमित हैं जबकि 8,888 लोग स्वस्थ हो गए। कुल 35,043 संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
 
गुरुवार शाम से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 27, गुजरात में 17, पश्चिम बंगाल में 11, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 7-7 और दिल्ली में 3 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Corona Live Updates : फीफा विश्व कप 2022 का ब्रांड एम्बेसेडर कोरोना संक्रमित