webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. corona in Gujrat

गुजरात में Corona से 5 और लोगों की मौत, अहमदाबाद में 140 नए मामले

Corona Virus
अहमदाबाद। गुजरात में 3 महिलाओं समेत कुल 5 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत होने के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 58 पर पहुंच गई। अहमदाबाद में कोविड-19 के 140 नए मामले, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1,000 के पार पहुंची । राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,604 हुई।

राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने रविवार को बताया कि 4 लोगों की मौत अहमदाबाद में और एक की मौत सूरत में हुई है। उन्होंने बताया 5 मृतकों में से 4 मधुमेह, किडनी रोग और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे।

मृतकों में अहमदाबाद की 43 वर्षीय महिला को मधुमेह की समस्या भी थी, 78 वर्षीय व्यक्ति किडनी रोग से पीड़ित थे और 57 वर्षीय व्यक्ति उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। हालांकि अहमदाबाद की जिस 66 वर्षीय महिला की मौत हुई है उन्हें और कोई रोग नहीं था।

सूरत में कोविड-19 से जिस 56 वर्षीय महिला की मौत हुई है वह भी उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Corona से उबरे पैट्रिक मैकेनरो, उपचार के बाद नेगेटिव आई रिपोर्ट