Tue, 7 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona effect : 73% deaths in 5 countries

Corona से 73 फीसदी मौतें दुनिया के 5 'साधन संपन्न' देशों में

Corona Virus
पेरिस। दुनियाभर में 22.5 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित हैं, जिनमें से करीब आधी संख्या यूरोप में है। आधिकारिक स्रोतों से संकलित आंकड़े के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

22,51,695 मामलों में कुल 1,54,188 मौतें हुई हैं। महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप में संक्रमण के 11,15,555 मामले सामने आए हैं और 97,985 मौतें हुई हैं। अमेरिका में यह वायरस सबसे तेज गति से फैल रहा है, जहां संक्रमण के अब तक 7,06,779 मामले सामने आए हैं जिनमें से 37,079 लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय प्राधिकरणों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से प्राप्त जानकारी के आधार पर एकत्र किए गए आंकड़े में बताई गई संक्रमण की संख्या की तुलना में वास्तविक संख्या कहीं अधिक हो सकती है। कई देश केवल गंभीर मामले की ही जांच कर रहे हैं।(भाषा)