गुजरात में Corona के 46 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 300 पार
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में पिछले 12 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 46 नए मामले सामने आने के बाद रोगियों की संख्या 308 तक पहुंच गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जयंती रवि ने कहा कि पिछले 12 घंटों के दौरान दर्ज किए गए 46 नए मामलों में से 17 वडोदरा शहर के एक ही इलाके से हैं।
उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से 11 मामले, राजकोट से 5, भरूच से 4, भावनगर से 4, पाटन और कच्छ से 2-2, जबकि गांधीनगर से 1 मामला सामने आया है। (भाषा)
उन्होंने बताया कि संक्रमित होने वालों में अहमदाबाद का एक डॉक्टर शामिल है जो कोरोना वायरस की जांच के लिए लोगों के नमूने लेने का काम करते थे। (भाषा)