webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 3 SRPF man corona positive

महाराष्ट्र में 3 SRPF जवान कोरोना पॉजिटिव

Corona Virus
हिंगोली। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में गुरुवार को तीन और एसआरपीएफ जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
 
ये तीनों जवान हाल ही में नासिक के मालेगांव से वापस लौटे थे, जहां कोरेाना मामलों की संख्या काफी अधिक पाई गई है।
 
इन तीन मामलों के सामने आने के साथ यहां संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर अब 16 हो गई है, जिनमें वे 13 अन्य कर्मी भी शामिल है जो मुंबई से वापस आए हैं। शेष चार मामले जिले के अन्य हिस्सों के हैं। (वार्ता)
 
 
ये भी पढ़ें
कश्मीर के पूर्व DSP दविंदर का करीबी आतंकवादी गिरफ्तार