webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 3 more people found infected in Goa

Corona virus : गोवा में 3 और लोग संक्रमित मिले, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11 हुई

Corona virus
पणजी। कोलकाता से लौटे वास्को निवासी 7 में 3 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए हैं और इसके साथ ही गोवा में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि कोलकाता के गंगापुर से शुक्रवार को गोवा लौटे 7 पुरुषों में से कम से कम 3 पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 3 लोगों की लार के नमूने जांच के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजे गए थे जबकि शेष 4 लोग क्वारंटाइन में रह रहे हैं।
 
मंत्री ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। राणे ने बताया कि दक्षिण गोवा के वास्को शहर से 7 लोगों का समूह 21 अप्रैल को गंगापुर गया था, जो कि ग्रीन जोन है। उन्होंने कहा कि यह समूह (दक्षिण गोवा में) मोल्लम जांच चौकी के रास्ते शुक्रवार सुबह गोवा पहुंचा। उनकी जांच के लिए तत्काल नमूने लिए गए जिसके बाद 3 लोग संक्रमित पाए गए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
शी जिनपिंग से अभी बात नहीं करना चाहते हैं ट्रंप, जानिए क्यों