webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. कॉन्टिनेंटल फूड
  4. Christmas Recipes

क्रिसमस Cake : बस 5 स्टेप्स और बन गया लाजवाब चॉकलेट स्टार केक

Chocolate Cake Recipe
सामग्री : 
 
2 कप मैदा, 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क, 1 कप रिफाइंड ऑइल, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 छोटा चम्मच मीठा सोडा, 1/2 छोटा चम्मच नमक, आवश्यकतानुसार दूध, 5-6 बूंदें वनीला एसेंस, 1/2 कप बादाम फ्लेक्स, डार्क चॉकलेट। 
 
विधि : 
 
- कंडेंस्ड मिल्क व रिफाइंड तेल मिलाकर खूब फेंट लें। 
 
- अब मैदा, बेकिंग पाउडर, मीठा सोडा व नमक मिलाकर 3-4 बार छलनी से छान लें। 
 
- छना हुआ मैदा कंडेंस्ड मिल्क और रिफाइंड तेल के मिश्रण में मिलाएं। ध्यान रहें कि इसमें गुठलियां न पड़ जाए। 
 
- जरूरत के अनुसार दूध एड करके गाढ़ा घोल बना लें। 
 
- अब चॉकलेट को एक बर्तन में अलग से पिछला लें और वनीला एसेंस, बादाम फ्लेक्स और पिघली चॉकलेट मिला दें। अब प्री हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 45 मिनट बेक करें। 
 
लीजिए केक तैयार आपका बच्चों का पसंदीदा स्टार केक। है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर इसका आनंद उठाएं।