webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. क्रिसमस
  4. 7 january christmas countries

15 देशों में 7 जनवरी को मनाया जाता है क्रिसमस

Christmas
मान्यता के अनुसार 25 दिसंबर को ईसा मसीह यानी जीसस का जन्म हुआ था लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि उनका जन्म मार्च की किसी तारीख को हुआ था। 25 दिसंबर को विश्‍वभर में क्रिसमय का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन 10 देश ऐसे हैं जहां पर क्रिसमस 7 जनवरी को मनाया जाता है। आओ जानते हैं उन देशों के नाम।
 
दुनिया के करीब 43 देश ऐसे हैं जहां पर क्रिसमस कोई खास त्योहार नहीं है। इसमें से अधिकतर मुस्लिम देश है। 18 देश ऐसे हैं जहां के लोग क्रिसमस किसी तरह नहीं मनाते हैं। अल्जीरिया, अफगानिस्तान, ब्रूनेई, सहरावी अरब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, सऊदी अरब, सोमालिया, लीबिया, मॉरिटानिया और यमन में क्रिसमस नहीं मनाया जाता क्योंकि यहां कि आबादी मुस्लिम है और ईसाईयों के कोई अधिकार नहीं है।
 
15 देशों में 7 जनवरी को मनाया जाएगा क्रिसमस : रूस, इजराइल, मिस्र, यूक्रेन, बु्ल्गारिया, माल्डोवा, मैक्डोनिया, इथियोपिया, जॉर्जिया, ग्रीस, रोमानिया, सर्बिया, बेलारूस, मोंटेनेग्रो, कजाखस्तान। दरअसल ग्रेगोरियन और जूलियन कैंलेडर में अंतर होने के कारण ऐसा है। ये लोग जूलियन कैलेंडर को फॉलो करते हैं।
ये भी पढ़ें
ईसा मसीह की मातृ भाषा कौनसी थी, हिब्रू, ग्रीक या अरामीक?