webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. बाल दिवस
  4. Jawaharlal Nehru Quotes

नेहरू जयंती : चाचा नेहरू के 10 Quotes जो बदल देंगे आपकी सोच

Jawaharlal Nehru
पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। वे कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से थे, जो अपनी प्रशासनिक क्षमता तथा विद्वत्ता के लिए विख्यात थे। नेहरू जी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। 
 
यहां पढ़ें पंडित जवाहर लाल नेहरू के खास 10 कोट्‍स- Nehru Quotes 
 
1. पंडित जवाहरलाल नेहरू के अनुसार विफलता तभी होती है, जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं। 
 
2.  वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है। 
 
3. नेहरू जी कहते थे आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं।
 
4. शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं। 
 
5. तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं। 
 
6. एक महान कार्य में लगन और कुशलपूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंततः सफल जरूर होता है। 
 
7. नागरिकता देश की सेवा में होती हैं। 
 
8. संकट में हर छोटी-सी बात का महत्व होता है। 
 
9. एक पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अगर अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो वे अमीर को और अमीर तथा गरीब को और गरीब बना देती हैं। 
 
10. लोकतंत्र अच्छा है, मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि अन्य प्रणालियां इससे बदतर हैं। 

ये भी पढ़ें
Diabetes Day कब है? क्यों मनाते हैं? जानिए डायबिटीज के कारण, लक्षण और उपाय