webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  4. Chhattisgarh New CM: Vishnu Dev Sai

वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

Chhattisgarh
Vishnudev Sai will be the Chief Minister of Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि रविवार को यहां पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना।
 
भाजपा पदाधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने बताया कि रविवार को यहां पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना।
 
उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की दोपहर बाद यहां बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित थे।
 
उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री और चुनाव सह प्रभारी डॉक्टर मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी मौजूद थे।
 
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए साय के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने साय का स्वागत किया।
 
हाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। पिछले चुनाव 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही।

हो सकते हैं 2 डिप्टी सीएम : वहीं अब राज्य में डिप्टी सीएम बनने को लेकर काफी चर्चा है। डिप्टी सीएम के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और विजय शर्मा शपथ ले सकते हैं। अरुण साव इससे पहले सांसद भी रह चुके हैं और विजय शर्मा कांग्रेस के दिग्गज मंत्री मोहम्मद अकबर को हराकर कवर्धा विधानसभा से पहली बार विधायक बने हैं।
कौन हैं विष्णु देव साय : विष्णु देव साय किसान परिवार से आते हैं और आदिवासी चेहरा हैं। वे रमन सिंह के करीबी माने जाते है। सांसद रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री के साथ 2 बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सरल स्वभाव के विष्णु देव साय का आदिवासी समाज में काफी असर है। राजनीति के साथ ही सेवा कार्य में भी साय का योगदान है। 

राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे विष्णु देव साय : छत्तीसगढ़ के नामित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम को राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
 
भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, हमने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि साय जी को विधायक दल का नेता चुना गया है। अग्रवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बाद में बताई जाएगी।
Edited By : Chetan Gour