webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. छठ पूजा
  4. Chhath Puja 2020

सूर्य षष्ठी : 5 महत्वपूर्ण सामग्री जिनके बिना अधूरा है पर्व

छठ व्रत से जुड़ी मान्‍यताएं
षष्ठी देवी, छठ माई या कहें कि सूर्य षष्ठी के अवसर पर पूजन में कोई भी कमी नहीं रहना चाहिए। यहां प्रस्तुत है 5 ऐसी महत्वपूर्ण सामग्री जिनके बिना पर्व की परंपरा अधूरी मानी जाती है।
 
1/ छठ पूजा में बांस की टोकरी का विशेष महत्व होता है। इसमें अर्घ्य का सामान पूजा स्‍थल तक लेकर जाते हैं और भेंट करते हैं।
 
2/ दूसरी चीज होती है ठेकुआ। गुड़ और गेहूं के आटे से बना ठेकुआ छठ पर्व का प्रमुख प्रसाद है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
 
3/ गन्ना पूजा में प्रयोग किया जाना वाला प्रमुख सामग्री होता है। गन्ना से अर्घ्य द‌िया जाता है और घाट पर घर भी बनाया जाता है।
 
4/ छठ पूजा में केला का प्रसाद के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है । छठ में केले का पूरा गुच्छा छठ मइया को भेंट क‌िया जाता है।
 
5/ शुद्ध जल और दूध का लोटा... यह अर्घ्य देने के काम आएगा और अर्घ्य ही इसी पूरी पूजा के केन्द्र में होता है।
ये भी पढ़ें
हमेशा दिखना चाहती हैं परफेक्ट तो अपने मेकअप किट में इन 6 चीजों को जरूर रखें