webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. General Election and urmila matondkar

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : उर्मिला मातोंडकर के लिए कितनी कठिन है संसद की राह

election 2019 and astrology
उर्मिला मातोंडकर ने अचानक कांग्रेस में आकर सभी को चौंका दिया। आम चुनाव 2019 के लिए मुंबई उत्तर से उन्हें टिकट मिला। मुंबई उत्तर की यह सीट पहले से ही भाजपा के पास है। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी पर ही फिर से भरोसा जताया है। 
 
देखते हैं उर्मिला की कुंडली इस लोकसभा चुनाव के लिए क्या कहती है-
 
 
: उर्मिला की कुंडली में गोचर के शनि-केतु सीधे चंद्रमा, शनि और केतु को देख रहे हैं।
:  गोचर का राहु जन्म के केतु, शनि और चंद्रमा के ऊपर से निकल रहा है।
: बृहस्पति जन्म के चंद्रमा से छठे घर में गोचर कर रहा है।
: वोटिंग के दिन चंद्रमा सहित अन्य ग्रहों की स्थिति उनके फेवर में नहीं थी।
 
शनि के विपरित गोचर के कारण उर्मिला के लिए संसद की राह कठिन होने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपाल शेट्टी और मोदी लहर की उर्मिला को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। सही मुद्दों का अभाव, पब्लिक से सीधा संवाद नहीं होने के कारण उर्मिला को जीतने में बहुत दिक्कत होगी। कांग्रेस के परंपरागत वोटर उनके लिए वोट करेंगे, प्रशंसक भी पिघलेंगे लेकिन लेकिन जीत की राह कठिन लग रही है।
 
कांग्रेस पार्टी और उर्मिला की ओर से वोटर्स को लुभाने का जबरदस्त प्रयास किया गया। गोपाल शेट्टी को वे तगड़ी टक्कर दे सकती हैं पर इन सबके बावजूद संसद तक पहुंचने की उनकी राह कठिन है।
ये भी पढ़ें
उपेन्द्र कुशवाहा के ऐलान के बाद निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रेस कॉन्फेंस में लहराया हथियार

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0