Buddhist Mantra : हर तरह के खतरों से सुरक्षित रखता है बौद्ध धर्म का चमत्कारी मंत्र
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
बौद्ध धर्म (buddha dharma) का एक विशेष मंत्र है, जो षडाक्षरीय मंत्र के नाम से प्रचलित हैं। यह चमत्कारी मंत्र (Buddhist Mantra) सभी प्रकार के खतरों से सुरक्षा के लिए जपा जाता है।
यह एक ऐसा चमत्कारिक मंत्र हैं, जो मनुष्य को जीवन में आने वाले हर परेशानी में सुरक्षित रखता है तथा संकट से पार लगा देता है। इस षडाक्षरीय मंत्र का उल्लेख अवलोकितेश्वरा में किया गया है।
यहां पढ़ें मंत्र- Chamatkari Mantra
बौद्ध धर्म का बीज मंत्र- 'ॐ मणि पदमे हूम्'
* इस मंत्र का जप बौद्ध धर्म की महायान शाखा में प्रमुख रूप से किया जाता है।
* यह मंत्र अक्सर प्रार्थना चक्र, स्तूपों की दीवार, धर्म स्थानों के पत्थरों, मणियों आदि में खुदा हुआ या चित्रित रूप में मिल जाता है।
* जिस प्रार्थना चक्र पर यह मंत्र खुदा होता है उसको 1 बार घुमाने पर माना जाता है कि उसने इस मंत्र को 10 लाख बार जपा है।
* यह मंत्र अंगूठी या अन्य आभूषणों में भी मुद्रित रहता है।
* बताया जाता है कि जो कोई इस मंत्र को जपता है, वह सब खतरों से सुरक्षित हो जाता है।