webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. veteran actor ramesh dev dies age 93

दिग्गज अभिनेता रमेश देव का 93 साल की उम्र में निधन

ramesh dev
Photo - Twitter
हिन्दी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रमेश देव का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। रमेश देव के बेटे एक्टर अजिंक्या देव ने अपने पिता के निधन की जानकारी दी है।

 
अजिंक्या देव ने बताया, बुधवार रात लगभग 8.30 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने कहा, पापा को हृदय संबंधी परेशानियां थीं और उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी।
 
अजिंक्या देव ने कहा, हम बुधवार को उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।
 
रमेश देव ने कई हिन्दी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1962 में फिल्म आरती में एक खलनायक की भूमिका निभाकर की थी। रमेश देव ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी-धर्मेंद्र जैसे सितारों के साथ यादगार भूमिकाएं निभाईं।
 
ये भी पढ़ें
वहीदा रहमान : सौंदर्य, अभिनय और तीक्ष्ण बुद्धि का विलक्षण संगम